Tuesday, May 19, 2009

कवयित्री का विवाह

एक कवयित्री का हुआ विवाह
फेरों के समय पण्डित जी ने कहा--
’सात वचन भरो’
सुनते ही बोली दुल्हन
कुछ नहीं वचन-बचन
मैं तो सात कविताएं सुनाऊंगी
और दुल्हे ने
यदि वाह-वाह नहीं की
तो फेरों के बीच में ही उठ जाऊंगी।




परिचय अरुण जैमिनी

परिचय -

नाम - अरुण जैमिनी
जन्म - 22 अप्रैल 1959
शिक्षा - एम॰ए॰
  • सुपुत्र श्रीमती कमलेश जैमिनी एवं जैमिनी हरियाणवी
  • आकाशवाणी, दूरदर्शन, सोनी टी॰वी॰, जी॰ टी॰ वी॰, जी॰ न्यूज, एन॰ई॰पी॰, जैन टी॰ वी॰, सब टी॰वी॰, आदि से अनेक अवसरों पर प्रसारित।
  • भारत के कोने-कोने तथा संयुक्त राज्य अमरीका, थाईलैण्ड, हांगकांग, इण्डोनेशिया, ओमान, दुबई आदि में आयोजित काव्य - समारोहों के सर्वप्रिय स्वर
  • सन 1996 में राष्ट्रपति डा॰ शंकरदयाल शर्मा द्वारा सम्मानित
  • सन 1999 में काका हाथरसी हास्य रत्न पुरस्कार से सम्मानित
  • सन 2000 में ओम प्रकाश आदित्य सम्मान द्वारा सम्मानित
  • सन 2002 में प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा सम्मानित